आवारा श्वान के हमले से सात लोग घायल

0

नगर के सब्जी बाजार में 6 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे आवारा श्वान के द्वारा लोगों पर अचानक हमला कर 7 लोगों को घायल कर दिया गया जिनका उपचार सिविल अस्पताल में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सब्जी बाजार का व्यस्ततम दिन होता है जहां पूरे नगर के लोग सब्जी खरीदने के लिए आते हैं क्योंकि रविवार के दिन बाजार बंद रहता है। ऐसे में 6 अप्रैल को भी बड़ी संख्या में लोग सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने और अपने अन्य कार्य करने के लिए आए हुए थे जहां पर अचानक एक आवारा श्वान के द्वारा लोगों पर हमला किया जाने लगा। वह लोगो को काटने के लिए दौड़ता हुआ देखा गया जिसके द्वारा सब्जी बाजार नेहरू चौक कटंगी रोड जैसे विभिन्न स्थानों पर दौड़ दौड़ कर लोगों को घायल किया गया है। इस दौरान करीब सात से अधिक लोगों को आवारा श्वान के द्वारा घायल किया गया है यह घटना देख लोग भय में है जिनके द्वारा नगर पालिका से अभियान चलाने की मांग की जा रही है।

इन्हें किया घायल

नगर के सब्जी बाजार मटन मार्केट कटंगी रोड नेहरू चौक सहित अन्य स्थानों पर उक्त आवारा श्वान के द्वारा बालाघाट गोंडी टोला निवासी 5 वर्षीय उमेश गजभिये जो अपने रिश्तेदार के घर वारासिवनी आए हैं। वही जैतरा बाई भूरे उम्र 50 वर्ष खंडवा निवासी, निहारिका राठौर उम्र 5 वर्ष खापा निवासी, जीरन बाई उम्र 50 वर्ष खंडवा निवासी, किसनलाल चौहान उम्र 66 वर्ष वार्ड नं 4 वारासिवनी निवासी, विजय कटारिया उम्र 45 वर्ष वार्ड 9 वारासिवनी निवासी, लिखीराम सोनवाने उम्र 67 वर्ष वार्ड नं 07 वारासिवनी निवासी को विभिन्न स्थानों पर घायल किया गया है। जिससे हर कोई डरा हुआ है उन लोगों के द्वारा लगातार नगर पालिका से आवारा श्वान पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

घायल किशनलाल चौहान ने बताया कि मुझे आवारा श्वान ने काट लिया है मैं सुराना कपड़ा दुकान के सामने खड़ा था मेरा बालक हल्दी लेने के लिए गया हुआ था। आसपास में गाड़ियां खड़ी थी मुझे ध्यान नहीं था तभी अचानक कहीं से आवारा श्वान आया और उसने काट लिया मुझे पैर में कटा है मेरे से पहले चार-पांच लोगों को और काट चुका है अब वह एक कुत्ता है या दो इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

विनोद मिश्रा ने बताया कि मेरे पड़ोसी करीब 70 से 75 वर्ष के बुजुर्ग है जो प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए निकले हुए थे और घर के सामने ही टहल रहे थे तभी डिवाइडर के पास में एक आवारा श्वान ने उनके पैर को पकड़ लिया और बहुत जोर से काट दिया। जिससे उन्हें बहुत गहरा घाव पैर में आया हुआ है इस प्रकार के प्रकरण रोजाना नगर में सामने आ रहे हैं और वार्ड नंबर 7 में तो आवारा श्वान का आतंक फैला हुआ है कभी भी किसी को भी वह काट देते हैं इसमें नगर पालिका को अभियान चलाना चाहिए और पड़कर इन कुत्तों को जंगल में छोड़ देना चाहिए।

समीर गोयल ने बताया कि हमारे वार्ड के चाचा मेरे पड़ोसी को आवारा श्वान ने काट लिया जिससे वह गिर गए थे तो उन्हें उठाकर लेकर सिविल अस्पताल में आए हुए हैं। आवारा श्वान का बहुत आतंक फैला हुआ है इनके द्वारा लगातार लोगों को काटने की सूचनाओं मिलती रहती है परंतु अभी बीते एक से डेढ़ घंटे में 6 से 7 लोग यहां से उपचार करा कर जा चुके हैं हम आठवे व्यक्ति है। इस प्रकार से स्थिति बनी हुई है हम यही चाहते हैं कि नगर पालिका कठोर कार्यवाही करें आवारा श्वान को पकड़ कर नागरिकों को सुरक्षित महसूस करने के लिए कार्य करें।

इनका कहना है।

दुरभाष पर चर्चा में बताया कि कुछ दिनों पूर्व उक्त मामले में कार्यवाही की गई थी परंतु जानकारी मिलते हैं टीम को रवाना कर दिया गया है पुनः आवारा श्वान पकड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here