आसमान में उड़ रहे हजारों पक्षी अचानक जमीन पर गिरे, देखिए मैक्सिको का वीडियो

0

मैक्सिको से वायरल हुए एक वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में आसमान में उड़ते हजारों पक्षी दिखाई दे रहे हैं। फिर अचानक पक्षियों का झुंड जमीन पर गिर जाता है। कुछ दोबारा उड़ने गलते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में पक्षियों की जान चली जाती है। स्थानीय मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो मैक्सिकन के कुआउटेमोक शहर का है। यहां पीले सिर वाले सैकड़ों ब्लैकबर्ड पक्षी आसमान से गिरते हुए देखे गए। उनमें से कुछ मर गए। एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चौंकाने वाले फुटेज में प्रवासी पक्षियों के झुंड को बड़ी ऊंचाई से सड़क पर गिरते हुए दिखाया गया है।

मैक्सिकन अखबार एल हेराल्डो डी चिहुआहुआ ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 7 फरवरी 2022 को कुआउटेमोक की सड़कों और फुटपाथों पर पीले सिर वाले ब्लैकबर्ड्स पक्षियों को मृत पड़ा देखा। स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें आसमान से गिरे हुए 100 से अधिक शव मिले थे। इस बीच, रहस्यमय घटना (Rahasyamayi Ghatna) ने 5G तकनीक को दोष देने के साथ कई अटकलों को जन्म दिया, जबकि पशु चिकित्सकों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को दोषी ठहराया। कुछ ने यह भी अनुमान लगाया कि पक्षियों को बिजली का झटका लगा होगा।

ब्राजील में रियो डी जनेरियो के पास तूफान, 18 की मौत

वहीं, मौसम से जुड़ी एक और बड़ी खबर ब्राजील से आ रही है। अत्यधिक भारी बारिश ने रियो डी जनेरियो राज्य के एक पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार देर रात इसकी सूचना दी। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ये वो ही इलाके हैं जहां 2011 में भारी वर्षा से सैकड़ों मौतें हुई थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज से साफ है कि कारों और घरों को भूस्खलन के कारण भारी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here