शहर के हीरानगर इलाके में दो पड़ोसी परिवारों में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुए। कुछ लोग घायल भी हो गए। इस दौरान चाकूबाजी की भी जानकारी मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सतीश पटेल के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रात को यह घटना हुई।
विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ
थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ। इसके बाद दोनों परिवार आमनेसामने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ जमकर हाथ चलाए।
चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई
सड़क पर ही दोनों परिवारों में लातघूंसों के साथ जहां लाठियां चलींं, वहीं चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घटना के बाद रात में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया।
इंदौर के हीरानगर इलाके में दो पड़ोसी परिवारों में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुए। कुछ लोग घायल भी हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
काम से घर लौट रहे वेटर को चाकू से गोदा
तुकोगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात नशेड़ी बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। युवक वेटर का काम करता है। वह रात को काम से घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल का नाम राहुल पुत्र हिम्मत सिंह निवासी पंचम की फेल है, उसके परिजन किशन के अनुसार रात को वह काम पर से लौट रहा था। घर के नजदीक ही उसे नशेड़ी बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश रुपयों की मांग कर रहे थे। राहुल ने विरोध किया तो विवाद हो गया।इसी बात पर आरोपितों ने हमला किया और भाग गए। राहुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।