इंदौर में महीनेभर में यूरोपीय देशों के लिए हुए 150 वीसा, मार्च से हट सकती है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से पाबंदी

0

एक मार्च से केंद्र सरकार नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक हटा सकती है। इसके बाद विदेश के लिए संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। इसका फायदा इंदौर से जाने वाली उड़ानों को भी मिलेगा। इस संबंध में ट्रैवल एजेंटों ने नियमित यात्रियों को सूचना दे दी है। इसके बाद पिछले एक माह में इंदौर से यूरोप और यूके जाने वाले 150 यात्रियों ने वीजा की औपचारिकता पूरी करा ली है। करीब 15 दिनों में उन्हें वीसा मिल जाएगा। जो अगले कुछ माह के लिए वैध रहेगा। इसका खर्च भी पहले की तुलना में कम है।

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना गाइडलाइन को हाल ही में सरकार ने शिथिल कर दिया है। ऐसे 86 देशों की लिस्ट जारी की गई है जहां से आने वाले यात्रियों को टीकाकरण होने के बाद आरटीपीसीआर जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार अभी 28 फरवरी तक नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक है। इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नियमित उड़ानें शुरू होने से विदेश जाने का किराया कम हो जाएगा। अभी इंदौर से दुबई का एक तरफ का किराया 60 हजार तक पहुंच चुका है। जबकि कोरोनाकाल के पहले 24 हजार में आने-जाने का टिकट मिल जाता था।

50 लोगों ने करवा लिया बायोमिट्रिकट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन बताते हैं कि अब यूके और यूरोपीय देश जाने वालों को अपनी वीसा औपचारिकता पूरी करने के लिए अब मुंबई या दिल्ली नहीं जाना पड़ता। अब यह काम इंदौर में ही हो जाता है। हम लोग कैंप आयोजित करते हैं जिसमें दूतावास से कर्मचारी यहां आ जाते हैं। उनकी बायोमिट्रिक और अन्य प्रकिया यहीं हो जाती है। बीते एक माह में ही करीब 150 लोगों ने यहां पर वीसा की औपचारिकताएं करवा ली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here