इंदौर शहर में ये खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाए अपने दिन का प्लान

0

शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए है। इस खबर में 17 सितंबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

– उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के पर्युषण पर्व आधारित प्रवचन महावीर बाग एरोड्रम रोड पर सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक होंगे। इस अवसर पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते करने के साथ मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

– दिगंबर जैन समाज नेमीनगर के तत्वावधान में आचार्य प्रणामसागर महाराज के प्रवचन सुबह 9 बजे से नेमी नगर में होंगे।

– सनाढय सभा द्वारा सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह चंद्रभागा जूनी इंदौर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में अायोजित किया जा रहा है। इसमें दोपहर 2 बजे से भागवताचार्य पं. हर्ष शर्मा कथा सुनाएंगे।

– श्रीमद्भागवत सेवा भक्त मंडल द्वारा आज से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा श्रीश्री विद्याधाम में हो रही है। यहां आचार्य पं. राहुलकृष्ण शास्त्री द्वारा कथा सुनाई जा रही है। यह कथा दोपहर 2.30 बजे आरंभ होकर 6.30 बजे तक सुनाई जाएगी।

– माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट द्वारा गोराकुंड स्थित जानकीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह मनाया जा रहा है। यहां दोपहर 3 बजे से भागवताचार्य अनुराग मुखिया के मुखराबिंद से भागवत कथा होगी।

– गीता भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मासिक प्रवचनमाला में गोधरा की साध्वी परमानंदा सरस्वती के प्रवचन गीता भवन में सुबह 9 से 10.30 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक होंगे।

– शहर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में 10 दिनी गणेशोत्सव में भजन संध्या शाम 7 बजे होगी। गणेशोत्सव में 19 सितंबर तक स्थानीय गायकों की भजन संध्या का प्रतिदिन आयोजन होगा। इसमें भक्तों को रुकने नहीं दिया जाएगा। भगवान की दर्शन की व्यवस्था भी चलित रहेगी। हर दिन अलग-अलग अनाज बने लड्डुओं का भोग प्रतिदिन लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here