इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर इंदौर की युवती से दुष्कर्म का है आरोप

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट।
जिला मुख्यालय के समीप ग्राम गोंगलई में उस वक्त हड़कंप मच गया।जब ग्रामीण थाना पुलिस के साथ साथ इंदौर की पुलिस ने गांव पहुँचकर एक युवक की तलाश शुरू कर दी।जहा युवती से दुष्कर्म, बच्चा गिराने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ इंदौर ले गई।बताया गया कि ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंगलई निवासी युवक क्रिस उर्फ कृष्णा पिता पूनम टेंभरे पढ़ाई करने के लिए इंदौर गया था।उधर इंदौर में रहकर पढ़ाई और जॉब कर रही अपने से बड़ी उम्र की युवती से कृष्णा की इंस्टाग्राम में दोस्ती हो गई। जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।आरोप है कि युवक कृष्णा ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण किया। जिससे युवती को तीन माह का गर्भ ठहर गया।जिसकी जानकारी के बाद युवक ने युवती का गर्भ गिराकर, उसे छोड़कर बालाघाट भाग आया।जिसकी पुलिस से शिकायत पर इंदौर पुलिस ने बालाघाट पहुचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर के लकसुडिया थाने से आई थी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की शिकायत युवती ने इंदौर के लकसुडिया थाने में की थी। जिसमें पुलिस ने गोंगलई निवासी आरोपी कृष्णा टेंभरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जिसकी तलाश करती हुई इंदौर पुलिस बालाघाट पहुंची थी। रविवार को इंदौर पुलिस ने ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल से मामले में चर्चा की। जिसके बाद इंदौर पुलिस का सहयोग करते हुए थाना क्षेत्र के आरोपी की तलाश कर ग्रामीण पुलिस ने इंदौर पुलिस को सौंपा। जिसके बाद इंदौर पुलिस आरोपी कृष्णा को अपने साथ लेकर इंदौर रवाना हो गई है।उधर इंदौर पुलिस ने आरोपी युवक से मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

18 जनवरी को युवती ने की थी शिकायत- जादौन
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान इंदौर के लकसुडिया थाने से पहुंचे प्रधान आरक्षक विक्रमसिंह जादौन ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर, उसके साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर उसका बच्चा गिरा दिया। 18 जनवरी को मामले की शिकायत थाने में की गई थी। जिसके बाद आज वे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here