इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अपनी ताबड़तोड़ कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच दीपिका को फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज और ब्लू स्पोर्ट्स टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कैप पहनी हुई है और गॉग्ल्स भी लगाया हुआ है। वीडियो में दीपिका को फ्लाइट की गैलरी में सभी यात्रियों के बीच से चुप- चाप निकलते हुए देखा जा सकता है।
वहीं लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते है। कई लोगों ने उनकी फोटो भी क्लिक की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके इकोनॉमी क्लास में सफर करने पर उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं।