इटली में मिली सुअर की तरह दिखने वाली मछली, जानिए क्यों बदल गया शरीर

0

हमारी पृथ्वी का अधिकतर हिस्सा पानी से ढंका हुआ है। इन महासागरों में कई तरह के समुद्री जीव रहते हैं। कई समुद्री जीवों के बारे में हमने पता कर लिया है, लेकिन अभी भी ये महासागर अपनी गहराई में कई ऐसे राज छिपाए बैठे हैं, जिनके बारे में जानकर हम चौक जाते हैं। ऐसा ही कुछ एटली के एल्बा आइलैंड में हुआ है। यहां सुअर के मुंह वाली एक मछली मिली है। यह मछली वास्तव में शार्क प्रजाति की है लेकिन म्यूटेशन के कारण इसका मुंह सुअर की तरह दिखने लगा है। इटली के नेवी अफसरों ने इस दुर्लभ शार्क को एल्बा आईलैंड के समुद्री तट पर देखा था।

इटली के नेवी अफसरों ने जब इस शार्क को बाहर निकाला तो इसके मुंह की बनावट देखकर वो भी हैरान रह गए। इस शार्क का मुंह आम शार्क की तरह होने की बजाय सुअर की तरह था। म्यूटेंट की वजह से शार्क के शरीर में यह बदलाव आया था। यह मछली Angular Roughshark प्रजाति की है, जिसे Oxynotus Centrina भी कहा जाता है। मूल रूप से यह मछली शार्क का ही एक रूप है।

विलुप्त होने की कागार पर है शार्क की यह प्रजाति

मुंह से सुअर की तरह दिखने वाली शार्क की यह प्रजाति समुद्र के गहरे पानी में रहती है। आमतौर पर समुद्र में करीब 2 हजार 300 फीट की गहराई में यह मछली पाई जाती है। शार्क की यह प्रजाति IUCN की रेड लिस्ट में भी है, जिसकी संख्या बहुत कम है और यह धरती से खत्म होने की कागार पर है। ये मछली बहुत कम ही देखने को मिलती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सुअर के मुंह वाली इस शार्क का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इटली की नेवी ने इस शार्क को निकालने के बाद वैज्ञानिकों के हवाले किया, जहां इसकी स्टडी की गई और इसे फिर से समुद्र में ही छोड़ दिया गया। इस बीच लोगों को यह शार्क बहुत पसंद आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here