इलैयाराजा टी को इंदौर कलेक्टर बनाया गया, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह राज्य औद्योगिक विकास निगम पहुंचे

0

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किये हैं । इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी जगह इलैयाराजा टी को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। वे अब तक जबलपुर कलेक्टर की जवाबदारी निभा रहे थे। मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के आदेश से सोमवार देर रात तबादला सूची जारी की गई।
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को राज्य औद्योगिक विकास निगम और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन अब जबलपुर कलेक्टर होंगे। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, सीधी कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान, धार कलेक्टर पंकज जैन, सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह, बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच, सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना, मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन, आगर मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा और कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बदले गए हैं।
गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के संचालक एवं मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव 2010 बैच के आईएएस अधिकारी बसंत कुर्रे को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल में पदस्थ किया गया है। उन्हें पदेन उप सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग का प्रभार भी दिया गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांग सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया है। शाजापुर की अपर कलेक्टर निशा सिंह को उमरिया का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
सूची निम्नानुसार है।
सोनाली पोंक्षे आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल से भारतीय चिकित्सा पदधति एवं होम्यापेथी भोपाल, इलैया राजा टी कलेक्टर जिला जबलपुर से कलेक्टर जिला इंदौर, मनीश िसंह कलेक्टर जिला इंदौर से मेट्रो रे कापॉरेशन लिमिटेड भोपाल, षणमुख प्रिया मिश्रा भोपाल से संचालक कमर्चारी चयन मण्डल भोपाल। सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर जिला छिंदवाडा से कलेक्टर जिला जलबपुर, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर जिला उमरिया से राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालीक रोजगार । चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर जिला देवास से आयुक्त मप्र गह निमार्ण एवं अधोसंचना विकास मण्डल भोपाल तथा आयुक्त, विमानन एवं संचालक, विमानन अतिरिक्त प्रभार । गुजीबुर्रमान खान कलेक्टर जिला सीधी से प्रशासन एवं अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल। पंकज जैन कलेक्टर जिला धार से प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल। चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर जिला सीहोर से सदस्य सिचव मप्र प्रदूषण नियंत्रण तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश भवन विकास निगम। रोहित सिंह कलेक्टर जिला नरसिंपुर प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम मध्यप्रदेश तथा संचालक सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्यम मध्प्रदेश । प्रवीण सिंह अढायच कलेक्टर जिला बुरहानपुर से कलेक्टर जिला सीहोर और राजीव रंजन मीना कलेक्टर जिला सिंगरौली से प्रबंध संचालक मध्प्रदेश खनिज निगम, बक्की कार्तिकेयन कलेक्टर मुरैना को उप सचिव मप्र शासन वित्त विभाग, अवधेश शर्मा कलेक्टर आगर मालवा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र, कृष्ण देव त्रिपाठी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल को कलेक्टर उमरिया, अरुण कुमार परमार मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल को कलेक्टर सिंगरौली, प्रियंका मिश्रा कलेक्टर कटनी को कलेक्टर धार, कैलाश वानखेडे उप सचिव मप्र शान को कलेक्टर आगर मालवा, अवि प्रसाद अपर कलेक्टर उज्जैन को कलेक्टर कटनी, श्रीमती शीतला पटले अपर आयुक्त् संभाग सागर को कलेक्टर छिंदवाड़ा, साकेत मालवीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत सिंगरौली को कलेक्टर सीधी, रिषव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सीटी इंदौर को कलेक्टर देवास, अंकित अस्थाना मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सीटी भोपाल को कलेक्टर मुरैना, सुश्री रिजु बाफना अपर आयुक्त् नगर पालिका निगम भोपाल को कलेक्टर नरसिंहपुर, सुश्री भव्या मित्तल अपर आयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर को कलेक्टर बुरहानपुर, गौरव बैनल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सीटी भोपाल पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here