इस फ‍िल्‍म के ल‍िए Kareena Kapoor ने तोड़ा था No Kiss रूल, SRK, Aishwarya Rai समेत इन stars ने भी पलटा फैसला

0

बॉलीवुड में क‍िस सीन अब आम हैं और कुछ सीन तो बोल्‍डनेस की वजह से बहुत चर्चा में भी रहे। वैसे कुछ स‍ितारों ने जब अपना करियर शुरू क‍िया था तब वह No Kissing की कसम लेकर आए थे। हालांक‍ि बाद में खास फ‍िल्‍मों के ल‍िए उन्‍होंने अपना ये न‍ियम तोड़ा। बेशक फ‍िल्‍मों को उनके इस अंदाज के ल‍िए चर्चा भी मिली। जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में। 

नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी को तोड़ने वाले 5 बॉलीवुड स्टार

1. करीना कपूर खान

करीना ने सैफ से शादी के बाद अपने कॉन्‍ट्रैक्‍ट क्‍लॉज में नो क‍िस सीन को जोड़ा था। हालांक‍ि उससे पहले वह कई क‍िस सीन को लेकर चर्चा में रही थीं। 2016 में की एंड का के ल‍िए करीना ने अपनी पॉल‍िसी को बदला और अर्जुन कपूर के साथ जोरदार क‍िस सीन द‍िए थे। 

2. ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय ने इंडस्‍ट्री में कदम नो क‍िस‍िंग पॉल‍िसी के साथ रखा था। लेकिन 2006 में उन्‍होंने धूम 2 में रितिक रोशन के साथ जोरदार लिप लॉक सीन द‍िया था। इसके बाद ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन पर उनका क‍िस सीन सुर्ख‍ियों में रहा था। 

3. शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपनी नो क‍िस पॉल‍िसी को जब तक है जान के ल‍िए तोड़ा था। फ‍िल्‍म में शाहरुख और कैटरीना कैफ का जोरदार क‍िस सीन था। शाहरुख खान ने एक बयान में कहा था क‍ि वह यश चोपड़ा जैसे डायरेक्‍टर को इंकार नहीं कर सकते थे। 

4 अजय देवगन

अजय देवगन ने 25 साल के अपने करियर में क‍िस सीन नहीं द‍िया था। लेक‍िन इस पॉल‍िसी को उन्‍होंने अपने प्रोडक्‍शन हाउस की फ‍िल्‍म श‍िवाय के ल‍िए तोड़ा। हालांक‍ि अजय का कहना है क‍ि उन्‍होंने कभी ये ल‍िख‍ित में नहीं रखा क‍ि वो क‍िस सीन नहीं करेंगे। बस ऐसी स‍िचुएशन ही नहीं आई। 

5. सैफ अली खान

करीना कपूर के साथ शादी करने के बाद सैफ अली खान ने भी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपना ली थी। लेकिन इस पॉलिसी पर वह ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह पाए। उन्‍होंने पर्दे पर कंगना रनौत के साथ क‍िस सीन देकर अपना रूल तोड़ा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here