ईद पर BSNL का खास तोहफा, फ्री मिल रहा है अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा

0

BSNL Eid Offer 2021: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ईद के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। यह कंपनी 21 जुलाई रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपने ग्राहकों को अनलिमिटिड डेटा दे रही है। BSNL के चुनिंदा ग्राहक इस हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। BSNL ने ईद-उल-जुहा को लेकर यह ऐलान किया है। इसके तहत 21 जुलाई से 599 रुपये प्लान के वर्क फ्रॉम होम प्लान को साथ एक नया ऑफर जोड़ा गया है। अब आपको 599 रुपये प्लान के साथ बीएसएनएल अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा भी मिलेगा।

599 रुपये वाले प्लान में क्या बदला

बीएसएनएल अपने 599 वाले प्लान में रोजाना 5 जीबी डेटा देता है और डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स 4kbps के स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही BSNL ट्यून्स और एक फ्री जिंग म्यूजिकल ऐप के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। अब इसके साथ ही सभी यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक फ्री अनलिमिडेट हाई स्पीड डेटा मिलेगा।

सिर्फ पर्सनल यूज के लिए इस्तेमाल होगा डेटा

कंनी ने स्पष्ट किया है कि इस प्लान में 21 जुलाई से आपको रात में अनिलिमिटिड डेटा मिलेगा। इस अनलिमिटिड डेटा का इस्तेमाल आप रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर सकते हैं। हालांकि सिर्फ पर्सनल यूज के लिए ही यह डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल स्मार्ट डिवाइस पर भी BSNL का खास ऑफर

BSNL कंपनी गूगल स्मार्ट डिवाइसेज भी अच्छे डिस्काउंटेड पर बेच रही है। हालांकि कंपनी का यह ऑफर केवल ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए हैं। अगर आप BSNL का बॉडबैंड इस्तमाल करते हैं तो कंपनी आपके Google Nest Mini, Google Nest Hub काफी कम कीमत में दे रही है। सालाना ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले यूजर्स को Google Nest Hub 199 रुपये और Google Nest Mini सिर्फ 99 रुपये में मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here