उकवा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बालाघाट रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम उकवा वार्ड नंबर 9 में एक 19 वर्षीय युवक ने अपने घर के पंखे में साड़ी का पल्लू का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उकवा पुलिस ने मृतक युवक ललक पिता बिरेंद्र रिनायत 19 वर्ष की लाश बरामद की और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस युवक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ललक का पिता वीरेंद्र सिलाई का काम करते हैं और मां घरेलू काम करती है ललक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जिसकी एक बड़ी बहन है उसकी शादी हो चुकी है ।ललक बीएससी तक की पढ़ाई कर चुका था ।।17 जनवरी को 1:00 बजे करीब ललक क्रिकेट खेलकर ग्राउंड से घर आया था 2:00 बजे करीब ललक की मां ने ललक को घर के अंदर पंखे में लटके देखा । ललक ने पंखे में साड़ी का एक छोर बांधकर फांसी लगा ली थी और उसकी मौत हो गई थी ।खबर मिलते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और ललक को उतार कर को उकवा अस्पताल ले गए जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया सहायक उपनिरीक्षक नेहरू ने मृतक ललक की लाश पंचनामा कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दी है। इस युवक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है आगे मार्ग जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here