नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में २८ फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीचंद मानवटकर, प्रधानपाठक बीएल चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक बीएल श्रीवास व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक बीएल श्रीवास का तिलकवंदन कर शाल, श्रीफल व उपहार भेंट कर विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आपकों बता दे कि सेवानिवृत्त शिक्षक बीएल श्रीवास की प्रथम नियुक्ति १ फरवरी १९८५ को शासकीय आदर्श उच्चतर विद्यालय लांजी में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी जिसके बाद उन्होने किरनापुर, मानेगांव व भरवेली में सेवा देने के बाद १० अगस्त २०१७ को उनका स्थानांतरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा में हुआ था जहां उन्होने ६ वर्षों तक अपनी सेवाएं दी एवं ६२ वर्ष की आयु पूर्ण होने पर २८ फरवरी को सेवा निवृत्त हुए है जिन्हे स्कूल के स्टाप के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक बीएल श्रीवास ने कहा कि जिस भी स्कूलोंमें पदस्थ रहा सभी स्थानों पर स्टाप का पूरा सहयोग रहा और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है साथ ही यह भी कहा कि नौकरी के दौरान बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। उपस्थित शिक्षकों ने सेवा निवृत्त शिक्षक बीएल श्रीवास के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।








































