उत्साह के साथ मनाया गया तान्हा पोला पर्व गोवंश की हुई पूजा

0

पोला पर्व का नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सौहाद्र्र एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान घेऊन जारी नारबोद की आवाज गौवंश की पूजा के बाद गूंज उठी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में पोला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया और स्थानीय जय स्तंभ चौक पर पोला पर्व को लेकर लोगों में काफ ी उत्साह बारिश के बीच भी देखा गया । इस दौरान गोलीबारी चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक सहित सैकड़ों की संख्या में दोनो ओर पोला पर्व को देखने के लिये बारिश में भी लोगों की भीड़ रही। स्थानीय जय स्तंभ चौक पर पत्तों की तोरन पूज्य बैलों के लिये लगाई गई जिसके नीचे लोगों ने अपने सजाये बैलों को लाकर खड़ा किया जहां आरती के बाद आतिशबाजी कर बैलों को दौड़ाया गया।
चौधरी बाड़े से निकली आरती
नगर के पटेल बाड़े से प्रतिवर्ष पोला पर्व पर आरती निकलती है इस वर्ष भी हीरालाल पटेल के घर से बारिश होने के बाद भी आरती निकली। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैल जोड़ी लेकर और पूजा की थाली के साथ जुलूस के रूप में जय स्तंभ चौक पहुंची जहां बैलों की पूजा अर्चना करने के बाद आतिशबाजी कर बैलों को दौड़ाया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने पोला पर्व के अवसर पर स्थानीय जय स्तंभ चौक पर उपस्थित बैलों की पूजा अर्चना कर सभी को पोला पर्व की शुभकामनाएं दी।
पोला पर्व पर की जाती है गोवंश की विशेष पूजा-विधायक जायसवाल
इस दौरान अपने समर्थकों के साथ गोवंश की पूजा करने पहुॅचे क्षेत्रीय विधायक व खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सभी गोवंश मालिकों को तिलक लगाकर उन्हे गमछा भेंट किया। पद्मेश से चर्चा करते हुये विधायक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है। हमारा क्षेत्र भी कृषि से ताल्लुक रखता है। हमारे किसानों के लिये गोवंश उनकी खेती में एक मददगार की भूमिका निभाते है। वर्षो से यह परंपरा चली आ रही है कि पोला के अवसर पर हम अपने गोवंश की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हे सॅजाकर उनका आर्शीवाद ग्रहण करते है। इस दौरान विधायक जायसवाल के साथ उनके समर्थक समस्त पार्षद, विनय सुराना, दाऊद मंसूरी, संतोष आड़े, विक्की ऐड़े, मनोज दांदरे, संतोष शिव,शैलेन्द्र तिवारी, संदीप मिश्रा, प्रबल जायसवाल, मोनू लिमजे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गोवंश नंदी देवता का रूप है- योगेन्द्र निर्मल
वहीं पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने भी भाजपाईयों के साथ नगर के जय स्तंभ चौक पहुॅचकर गोवंश की पूजा अर्चना की और उनके मालिकों को उपहार भेंट किये। पद्मेश को जानकारी देते हुये पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने बताया कि हमारे ग्रंथों में गोवंश का काफ ी महत्तव माना गया है। साथ ही इन्ही नंदी भगवान के रूप में देखा जाता है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसानों के लिये पोला पर्व का एक खासा ही महत्तव रहता है। क्योंकि किसान की खेती में गोवंश का अहम योगदान है। आज पोला पर्व पर वे समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.योगेन्द्र निर्मल , नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, अजय देवनाथ बिसेन,छगन हनवत,,पूर्व नपाध्यक्ष आलोक खरे, आशुतोष कोहाड़ सहित अन्य भाजपाई बड़ी संख्या में उपस्थित हुये।
गोवंश का खेती में अहम योगदान – विवेक पटेल
पूर्व नपा अध्यक्ष विवेक पटेल ने भी गोवंश की पूजा अर्चना कर अपनी ओर से सभी बैल मालिको को गमछा भेंट किया। पूर्व नपा अध्यक्ष विवेक पटेल ने बताया कि हमारे यहां गोवंश का एक अलग ही महत्तव माना जाता है। हम किसान लोग इनके बगैर असहाय है। कहा जायें तो यह हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेती कार्य में हम इनके योगदान को भुला नही सकते।
मारबद मनाई जायेगी आज
पोला पर्व के साथ ही पैशाचिक वृत्तियों को दूर किये जाने के लिये हर बलाओं और परेशानियों से मोक्ष के लिये रात भर जागरण कर मारबद के पुतले को पूरे नगर और ग्राम मे घुमाया जायेगा और सुबह उसे सरहद के पार मारकर फेंक दिया जायेगा। ताकि नगर सहित क्षेत्र में आने वाली बुराई बलाओं से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here