उदघाटी में मोटरसाइकिल और अनियंत्रित होने से दो युवक घायल

0

बालाघाट/ बैहर रोड उदघाटी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवक देवराज पिता दयाराम मर्सकोले 19 वर्ष और संजय कुमार पिता महिपाल कुर्राम 19 वर्ष दोनों ग्राम लीलामेटा थाना रूपझर निवासी है। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

खराब जानकारी के अनुसार देवराज और संजय अपने परिवार के साथ खेती किसानी के अलावा बिजली फिटिंग का भी काम करते हैं। दो दिन पहले देवराज और संजय मोटरसाइकिल में ठेकेदार के बिजली फिटिंग का काम करने के लिए गोंदिया गए थे। गोंदिया में 2 दिन बिजली फिटिंग का काम करने के बाद 3 फरवरी को देवराज और संजय कुमार मोटरसाइकिल में गोंदिया से अपने घर लीलामेटा जाने निकले थे। शाम 7:00 बजे जब दोनों बालाघाट से बैहर की ओर जा रहे थे। तभी उदघाटी के पास सामने से आ रहे एक वाहन का लाइट आंख में पढ़ने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए। दोनों घायल युवक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here