उधारी के महज 60 के लिए 5लोगो की थी पति की हत्या

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांवरी में कुछ दिनो पूर्व महज 60 रु की उधारी के लिए 5 लोगों ने मिलकर ग्रामीण सुंदरलाल बीरनवार नामक एक ग्रामीण की उभारी मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को 20 दिन बीत जाने के बाद भी खैरलांजी पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। जिससे परेशान ग्राम सांवरी निवासी मृतक सुंदरलाल की धर्मपत्नी दमयंती बीरवार ने बुधवार को एसपी कार्यालय में ही ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने खैरलांजी पुलिस पर इस प्रकरण में कोई कार्यवाही ना किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके पति के सभी हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
उक्त मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मृतक की पत्नी दमयंती बिरनवार ने बताया कि उनके पति मजदूरी का कार्य करते थे, जिनके ऊपर गांव की ही निकेश लिल्हारे के 60 रु रुपए उधार थे। 14 अप्रैल को जब वे अपने पति के साथ आधार कार्ड से पैसे निकालने जा रहे थी तभी निकेश ने उनके पति से उधार के 60 रु मांगे। जिस पर उनके पति ने दो-तीन दिनों में पैसे देने की बात कही। इस पर निकेश और उनके पति के बीच विवाद हो गया और इसी विवाद में निकेश के साथ-साथ तुलसीराम लिल्हारे, निकेश लिल्हारे, राजेश लिल्हारे, सुखराम लिलहरे और पदम दमाहे ने एक राय होकर उनके पति के साथ विवाद किया।वही घर में खड़े बैल गाडे से उभारी निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जहां गर्दन छाती और सर पर उभारी से वार करने पर उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में निकेश लिल्हारे ने पुलिस से सांठगांठ कर अपनी गिरफ्तारी दे दी है। लेकिन इसी मामले से जुड़े अन्य चार आरोपी अब भी फरार हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है और ना ही पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है ।जिसके चलते उन्होंने आज एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिला कर दिलाए जाने की मांग की हैम श्रीमती दमयंती बीरनवार ने आगे बताया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें सजा नहीं दी जाती तब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाएगा और उसी इंसाफ के लिए एसपी कार्यालय आई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here