उमरटोला से आलेझरी सड़क मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

0

जनपद पंचायत वारासिवनी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत एकोड़ी के ग्राम उमरटोला से आलेझरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहाती नजर आ रही है। जहां मुख्य सड़क खराब हो जाने के चलते क्षेत्रीय जनता को आवागमन करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है बताया जा रहा है कि सड़क इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि इस पर आवागमन करने वाले लोगो के साथ दुर्घटना होने की संभावना
बनी रहती है। सड़क जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी और जनपद् पंचायत वारासिवनी से महज 10 किलोमीटर पर ग्राम पंचायत एकोड़ी के उमराटोला से आलेझरी को जोड़ती है।बावजूद इसके भी अब तक सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। जिन्होंने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की है ।जिन्होंने जल्द से जल्द मांग पूरी ना होने पर समस्त ग्रामीणों के साथ आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान अनिल उइके, राहुल मेश्राम, आनंद बिसेन मनोज तुरकर, हंसलाल बघेले, अनिल पटले सहित एकोड़ी, दन्दुटोला, कासपुर, हुड़कीटोला, भांडी, पिपरिया, मंगेझरी,सालईटोला,जयरामटोला, भदरीटोला, स्कूलटोला व अन्य गांवों के ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कई गांव को जोड़ती है उमराटोला -आलेझरी सड़क
बताया जा रहा है कि यह सड़क ना केवल उमराटोला और आलझरी को जोड़ती है बल्कि यह सड़क इन गांव के साथ-साथ अन्य गांवों जैसे एकोड़ी, दन्दुटोला,कासपुर, हुड़कीटोला, भांडी पिपरिया, ओझाटोला, केरा, रेंगाटोला, जागपुर पुसुटोला, आगाटोला, मदनपुर एनकाटोला, मंगेझरी, सालईटोला,जयरामटोला,भदरीटोला, स्कूलटोला, सहित और गांवो को भी जोड़ती है ।बताया जा रहा है कि यह सड़क पी डब्लू डी अंतर्गत आती है इस सड़क के लिए यहां की ग्रामीण जनता ने राजनेता व प्रशासन को बहुत बार अवगत कराया लेकिन अभी तक किसी ने इस सड़क को बनाने की जहमत नहीं उठाई है। जिसपर आपकी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने शासन प्रशासन द्वारा 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का अल्टीमेटम दिया है जिन्होंने 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का पुनः कार्य शुरू होने पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here