वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू हुआ। 19 नवंबर को दुनिया के विश्व चैंपियन मिला। फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए। विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और एडम जम्पा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल की अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी 200 रनों की पारी को कभी कोई भूल नहीं पाएगा।
विश्व कप 2023 में कई विवाद भी देखने को मिले। जहां पिच को लेकर विवाद उठा। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेन्यू बदलने की मांग की थी। उसके अलावा टूर्नामेंट में श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ टाइम आउट का शिकार बने। आइए आपको वर्ल्ड कप 2023 में हुए विवादों के बारे में रिकॉल करवाते हैं।
पाकिस्तान ने भारत आने से किया था इनकार
पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा थे। जब बीसीसीआई ने एशिया कप को लेकर पाकिस्तान भारतीय टीम को भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद रमीज ने कहा था कि वो विश्व कप के लिए पाक टीम को भारत नहीं भेजेंगे। इसके बाद उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा। इसके बाद नमज सेठी चीफ बने। फिर एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में कराया गया। एशिया कप 2023 भारत ने जीता। अब पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के दो चीफ बदल गए।