जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिवनघाट में इसी ग्राम के कृषक ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृषक गोपीचंद पिता पोतनलाल पटले 36 वर्ष की लाश उसे खेत से बरामद की गई इस व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
11 मई की रात्रि में गोपीचंद शराब पिए हुए था रात्रि 10:30 बजे गोपीचंद अपनी पत्नी श्यामकला पटले को बता कर खेत गया था। 12 मई को प्रातः 6:00 बजे गोपीचंद की पत्नी श्याम कला पटले जब खेत गई तब उसने पति गोपीचंद को अपने खेत मैं बेर के पेड़ में स्वयं के गमछे में फांसी पर लटके हुए देखी और घर आकर अपने देवर को बतायी।









































