जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भालापुरी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़ी पुलिस ने मृतिका बीसनी बाई पति सोनसिह पुसाम 40 वर्ष की लाश बरामद की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसनी बाईं अपने गांव के प्राथमिक शाला में रसोईया का काम करती थी और पति खेती किसानी करता है जिनके एक बेटी 16 वर्ष और बेटा 15 वर्ष का है। बताया गया है कि दो-तीन दिनों से बिसनी बाई की तबीयत खराब थी जिसके बदले में उसका पति सोनसिंह स्कूल में खाना बनाने जाता था। बताया गया है कि 30 अगस्त को बिसनी बाई घर में थी ।10 बजे दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे और पति बैल चराने चला गया था। 3 बजे जब दोनों बच्चे स्कूल से घर आये उस समय बिसनी बाई घर में थी। उसके बाद बच्चे स्कूल चले गए थे। 4बजे जब दोनों बच्चे घर लौटे उस समय बिसनी बाई घर में नहीं दिखी। पति सोनसिह ने बिसनी बाई की तलाश किया और घर समीप पुराने मकान में जाकर देखा मकान के अंदर म्याल में बिसनी बाईं फांसी पर लटकी हुई थी। जिसने म्याल में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोनसिंह पुसाम द्वारा की गई रिपोर्ट पर गढ़ी थाने से सहायक उपनिरीक्षक भगवानसिह पन्द्रों ने मौके पर पहुंचकर बिसनी बाई की लाश बरामद की और 31 अगस्त को लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिये। इस महिला ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है