बालाघाट परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खर्रा में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने माता पिता को सब्बल से मारकर दोनों के हाथ तोड़ दिए घायल पति पत्नी जिसमें रनिया बाई पति अंगद मरकाम 45 वर्ष और उसके पति अंगद मरकाम 50 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही इस मामले में उनके बेटे महिपाल पिता अंगद मरकाम 24 वर्ष को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में बैहर जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगद मरकाम अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करता है जिसके परिवार में पत्नी रनिया बाई और दो बेटे दो बेटी है महिपाल मरकाम बड़ा बेटा है वह भी मजदूरी करता है 3 अगस्त की रात्रि 8:00 बजे करीब महिपाल मरकाम शराब पिए हुए था और पैसे के लेनदेन को लेकर के अपनी रनिया बाई और पिता अंगद मरकाम से झगड़ा करने लगा और विवाद बढ़ने पर महिपाल मरकाम ने अपनी मां रनिया बाई और पिता अंगद मरकाम को सब्बल से मारपीट कर घायल कर दिया। सब्बल के वार से रनिया बाई अंगद मरकाम के हाथ फैक्चर हो गए। दोनों पति-पत्नी को परसवाड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया था।। जहां से उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।। परसवाड़ा पुलिस ने दोनों पति पत्नी द्वारा की गई रिपोर्ट पर उनके बेटे महिपाल मरकाम 24 वर्ष के विरुद्ध धारा 326 भा द वि के तहत अपराध दर्ज कर उसे इस अपराध में गिरफ्तार करके 5 अगस्त को बैहर की अदालत में पेश कर दिये।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।। इस मामले की आगे विवेचना कार्यवाहक उप निरीक्षक राजेशधर दुबे द्वारा की जा रही है।