‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ समिति की पहली बैठक आज संभव, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर जुटेंगे सदस्य

0

‘एक देश – एक चुनाव’ (One Nation One Election) को लेकर बनाई गई समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज हो सकती है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह सूचना दी है।

समिति में अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं।

क्या संसद के विशेष सत्र में आएगा बिल

इस बीच, विपक्ष को आशंका है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में एक राष्ट्र – एक चुनाव पर बिल ला सकती है। हालांकि तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भारत संघ और राज्यों का समूह है। यह व्यवस्था राज्यों के अधिकारियों के खिलाफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here