बालाघाट रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बोदलकसा एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ एक व्यक्ति को हाथ बुक्के लाठी और पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिए। 21 जून को यह विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। मारपीट में घायल व्यक्ति महेश पिता मोहनलाल बिसेन 35 वर्ष ग्राम बोदलकसा निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश बिसेन अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं ।जिसके परिवार में पत्नी तीन बच्चे और माता-पिता है। महेश बिसेन अपने माता-पिता का एकलौता बेटा है। बताया गया है कि 2 साल पहले महेश बिसेन ने अपने गांव के तेजराम बिसेन के खेत में अपने ट्रैक्टर से जुताई की थी। जिसका ढाई हजार रुपए रुका हुआ थाम वही महेश बिसेन ने तेज लाल बिसेन का पिकअप का भी उपयोग किया था जिसका भी किराया शेष था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 21 जून को गांव की पंचायत में बैठक रखी गई थी और दोनों के बीच समझता हो गया था ।जिसके बाद 11:00 बजे करीब महेश बिसेन अपने खेत से घर लौट रहा था ।तभी तेजराम बिसेन ने अपने बेटे राकेश बिसेन और सुमित बिसेन के साथ महेश बिसेन को पकड़ कर उसे हाथबुक्के और लाठी पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिए। बीच बचाव करने जब महेश बिसेन की मां उमन बाई और आयुष ठाकरे पहुंचे तब इन लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर दिए ।मारपीट में घायल महेश बिसेन को रामपायली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। रामपायली पुलिस ने इस मामले में तेजराम बिसेन और उसके दोनों लड़कों के बीच मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज का विवेचना शुरू की है।