एचआईव्ही जांच शुरू ,15 मिनट में टेस्ट रिपार्ट भी मिल जाएगी

0

जिला अस्पताल के एकीकृत परामर्श एवं जॉच केन्द्र, आईसीटीसी में एचआईवी व सिफलिस की एकसाथ जॉच हेतु ड्यूल टेस्ट किट प्राप्त हो गई है। अब मात्र 15 मिनट में टेस्ट रिपार्ट भी प्राप्त हो जाएगी। इस किट से एक साथ एचआईव्ही व सिफलिस दो जांच हो सकेगी। अभी तक अलग-अलग दो किट में जांच करनी पडती थी, जिसमें समय अधिक लगता था।

25 फरवरी को डॉ आशुतोष बांगरे नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम ने एचआईव्ही, सिफलिस ड्यूल टेस्ट किट का शुभारंभ कर इस किट से जांच प्रारंभ करवाई। डॉ बांगरे ने बताया कि एक ही किट में सिफलिस तथा एचआईव्ही की जॉच की जा सकती है। इस टेस्ट किट में होल ब्लड तथा सिरम दोनो का उपयोग करके जांच की जा सकती है ओैर 10 से 15 मिनट में रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here