बालाघाट।
कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर स्थित एनसीसी कार्यालय में बुधवार को एक चालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अच्छेलाल उईके 55 के रूप में हुई । जो कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 18 मार्च की सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने अच्छेलाल को आवाज दी।लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मोबाइल पर कॉल करने पर फोन की घंटी एक कमरे से सुनाई दी। कमरे का दरवाजा खोलकर देखने पर अच्छेलाल गमछे के सहारे छत के हुक से लटके हुए था। जिसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई।
जांच अधिकारी एएसआई भुनेश ठाकरे के अनुसार अच्छेलाल पहले चालक थे।लेकिन करीब छह वर्ष पूर्व लकवाग्रस्त होने के कारण वे वाहन नहीं चला पाते थे और वर्तमान में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। 17 मार्च की शाम अच्छेलाल ड्यूटी पर पहुंचे थे और 18 मार्च की सुबह उनका शव कमरे के अंदर फंदे में लटका हुआ मिला ।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।










































