6एमपी स्वतंत्र कंपनी बालाघाट के अंतर्गत एनसीसी ट्रूप क्रमांक 242 शास. उत्कृष्ट विद्या. बालाघाट एवं एनसीसी ट्रूप क्रमांक 243 सी एम राइस स्कूल बालाघाट के एनसीसी कैडेट ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। एनसीसी अधिकारी खिलेंद्र बिसेन ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम कंपनी कमांडर वी के गुप्ता के मार्गदर्शन में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर जबलपुर के आदेश अनुसार आयोजित किया गया है।जिसमें दोनों विद्यालयों के 25-25 एनसीसी कैडेट ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नगर के हृदय स्थल अंबेडकर चौक में आयोजित हुआ।एनसीसी अधिकारी अशोक रावड़ी में बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रखना चाहिए यह बताना है जिसके अंतर्गत पृथ्वी पर जिस प्रकार से भारी मात्रा में प्लास्टिक की चादर एक परत के रूप में जम गई है वृक्षों की कटाई धड़ाधड़ने से की जा रही है खनिज दोहन किया जा रहा है वृक्ष न लगाना गंदगी करना आदि जैसे कई कारण है जिससे पृथ्वी दूषित होते जा रही है और हमारा पर्यावरण भी दूषित होते जा रहा है। इसलिए इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनसीसी के डेट दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं की अधिक से अधिक पेड़ लगाए प्लास्टिक का उपयोग न करें पेड़ों की कटाई ना करें कचरा कूड़ा दान में डालें यहां वहां कचरा ना करें पृथ्वी से खनिज संपदा का दोहन ना करें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें जिससे हमारी पृथ्वी एवं पर्यावरण को सुरक्षित बचाया जा सके और इसका संरक्षण किया जा सके। यदि पृथ्वी और पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित है तभी हम और मानव समाज तथा जीव जंतुओं का जीवन सुरक्षित है इसलिए हम यही संदेश देना चाहते हैं की “पृथ्वी बचाओ ,जीवन बचाओ”जमकर पेड़ लगाना है, पृथ्वी हमें बचाना है।”










































