नगर के एमएलबी स्कूल सभागृह में शुक्रवार को प्रतिभावान छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाली करीब 100 से अधिक छात्राओं को मेडल ,स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं ने साल भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एमएलबी स्कूल और बालाघाट जिले का नाम रोशन किया है ।जिन्हें एमएलबी सभागृह में जनप्रतिनिधियों के हंसते सम्मानित किया गया। इस दौरान शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक, विद्यालय की शिक्षा, खेल, विज्ञान ,साहित्यिक, सांस्कृतिक आदि अन्य विधाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विधायक श्री बिसेन ने अपने संबोधन में विद्यालय की छात्राओं के लिए 6 नए कक्षा के निर्माण, सीसी रोड और छात्राओं के लिए सर्व सुविधा युक्त शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, वही विद्यालय में कृषि संकाय खोलने की भी बात कही।










































