एमएलबी स्कूल मे हुई वाचन व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

0

कक्षा 09 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थीओं का शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में कौशल विकास हो सके इस उद्देश्य से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा हर शनिवार को बालसभा का आयोजन विभिन्न विषयों पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को  स्थानीय एमएलबी स्कूल में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर वाचन व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित इस प्रतियोगिता मे ज्यादातर स्कूली छात्राओ  ने बालाघाट एक्सप्रेस अखबार की खबरों को महात्व देते हुए इस अखबार की खबरों मे सत्यता होने, स्थानीय खबरों के साथ साथ उन्हें देश विदेश की जानकारी मिलने की बात कहते हुए,ना सिर्फ अखबार का वाचन किया बल्कि आखबार की प्रमुख खबरों का लेखन कर उन खबरों मे अपने विचार भी रखे. इस दौरान एमएलबी स्कूल प्रभारी प्राचार्य वासंती मंडलेकर,शिक्षक उमेश शर्मा समेत अन्य शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बालाघाट एसप्रेस समाचार पत्र से वाचन व लेखन की प्रक्रिया होती है΄  भी बेहतर-शालिनी भेदरे
 आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर की गई चर्चा के दौरान छात्रा शालिनी भेदरे ने बताया कि बालाघाट एक्सप्रेस अखबार पढऩे से नई-नई जानकारियों के साथ ही बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी भी हमें मिलती है।इसलिए ज्यादातर छात्राओ ने बालाघाट एक्सप्रेस अखबार की खबरों को इस प्रतियोगिता मे अपनी पहली पसंद बनाई हैं.इस समाचार पत्र में लोकल सहित देश विदेश की जानकारी अच्छी होती है और इस अखबार को पढक़र वाचन व लेखन की प्रक्रिया भी अच्छी होती है।
इसके 20 न΄बर वार्षिक परीक्षा के परिणाम मे΄ जुड़े΄गे-वास΄ती म΄डलेकर
वही प्रतियोगिता को लेकर की गईं चर्चा के दौरान एमएलबी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य वासंती मंडलेकर ने बताया कि आज की प्रतियोगिता का विषय भी राज्य स्तर से ही चयन किया गया है और इस दौरान समाचार पत्र कितनी अहम भूमिका निभाते है और उनमें स्थानीय, जिला स्तर,राज्य स्तर,देश की स्तर की खबरे के साथ ही विदेशों की खबरों का भी समावेश होता है जिसके वाचन और लेखन की प्रतियोगिता कराई गई है। उन्होंने  बताया की प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग विषय पर बालसभा का आयोजन कर प्रतियोगिता कराई जाती है जिसके 20 नंबर वार्षिक परीक्षा के परिणाम में जुड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here