एशिया कप के 15 वें सत्र की विजेता टीम श्रीलंका को जीत पर 1.50 लाख डॉलर यानि 1.20 करोड़ रुपए की ईनामी राशि मिली है। वहीं उपविजेता श्रीलंकाई टीम को 75000 हजार डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपए मिले हैं।
श्रीलंकाई लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एशिया कप को टी20 विश्व कप के बाद का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बताया। उन्होंने कहा कि एशिया में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमें हैं। यह अब तक का सबसे संघर्षपूर्ण एशिया कप साबित हुआ।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाक को 23 रन से हराया है। श्रीलंका ने आठ साल बाद पहली बार खिताब जीता है। यह उसका छठा एशिया कप खिताब है। अब तक सबसे ज्यादा सात बार भारतीय टीम जबकि दो बार पाक टीम ने यह खिताब जीता था। श्रीलंका ने फाइनल में भानुका राजपक्षे के नाबाद 71 रन की पारी की सहायता से पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 170 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना पायी।










































