एशिया कप टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा, टूट सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

भारत के सामने एशिया कप टूर्नामेंटमेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है। भारत के तमाम क्रिकेटप्रेमी दुआ कर रहे हैं, कि हिटमैन रोहित शर्मा फॉर्म में आ जाएं। अगर कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चल गया, तो भारत के लिए किसी भी टीम के खिलाफ जीत की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़कर इतिहास रच सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में वही इसके सबसे करीब हैं।

हिटमैन से उम्मीद

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगानेवाले खिलाड़ी बनने की कगार पर है। क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में 483 मैचों की 551 पारियों में 553 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 446 मैचों की 467 पारियों में 539 छक्के मारे हैं। यानी अगर इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा 15 छक्के लगाते हैं, तो दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगानेवाले खिलाड़ी बन सकते हैं। भारत के कोई भी बल्लेबाज उनके करीब नहीं है। उनके बाद दूसरे नंबर पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के नाम 359 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली अभी 300 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।

4 मैचों में चाहिए 15 छक्के

रोहित शर्मा के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है। एशिया कप 2023 के फाइनल समेत (अगर भारत क्वालीफाई करता है) टीम इंडिया को 4 मैच और खेलने हैं। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें उनके सामने होंगी। अगर रोहित शर्मा इन 4 मैचों में 15 छक्के जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह इतिहास रच सकते हैं। बता दें कि नेपाल के खिलाफ रोहित शर्मा ने 74 रनों की अपनी पारी में 5 छक्के जमाए थे। ऐसे में अगर हिटमैन ने अपना फॉर्म बरकरार रखा, तो ये लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here