वारासिवनी शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन योजना के तहत जारी छह दिवसीय बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह शिविर 25 जनवरी को प्रारंभ किया गया था जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बांस से बनाए जाने वाले फैंसी आइटम व अन्य चीजों के बारे में प्रशिक्षण देकर जानकारी दी गई कि टेबल लैंप बांस के फ्लावर पॉट कीरिंग ईयर रिंग कंगन एवं दैनिक जीवन में गृह सज्जा के उपयोग में आने वाली कलात्मक सामग्री के निर्माण किस प्रकार किया जाता है यह प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।










































