ऑनलाइन ठग ने ओटीपी पूछ कर निकाल ली 14 लाख रुपए की रकम !

0

वारासिवनी तहसील के ग्राम पिपरिया निवासी अनिल उइके के खाते में 12 से 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, फिर बाद में किसी तरह युवक से ओटीपी मंगा कर उस युवक के बैंक खाते से ठगी का पैसा किसी और के खाते में ट्रांसफर भी कर दिया।

उधर इस मामले की तहकीकात में जुटी राजस्थान जयपुर की पुलिस ने ग्राम पिपरिया निवासी युवक अनिल उइके को धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया जिसे जयपुर की कोर्ट में पेश कर पुलिस की अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

जहां 3 माह बाद जमानत पर छूटकर वापस आए युवक ने गुरुवार को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन ठगी के इस मामले की निष्पक्ष जांच कर असल आरोपियो को गिरफ्तार करने और ऑनलाइन ठगी के आरोपियों पर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here