ऑनलाइन शापिंग से ग्राहकी ठंडी, राखी का बाजार फीका

0

आज भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार है. इस बार रक्षाबंधन पर महंगाई और ऑनलाइन खरीददारी दोनों का ही साया छाया हुआ है. महंगाई की वजह से राखी की खरीददारी पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है तो वहीं राखियों की ऑनलाइन खरीददारी से नगर में लगा राखी का बाजार फीका पड़ा हुआ है. राखी बेचने वाले दुकानदार इंतजार कर रहे हैं कि उनकी राखियों की बिक्री हो. दरअसल, ऑनलाइन शापिंग के कारण राखी बाजार पर पूरी तरह से विरान है. दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद से लाखों रुपए की राखियां मंगाकर दुकान में सजाई हैं लेकिन ग्राहकों की संख्या कम पहुंचने से नुकसान होने का अनुमान है. दुकानदारों के चेहरों पर निराशा के भाव देखे जा रहे है. ऑनलाइन शापिंग कंपनियों ने राखी की डिलेवरी शुरू कर दी है जिससे दुकानदारी ठप पड़ी है।
बाजार में सजी हैं दुकानें
शहर के बाजार में गांधी चौक, गंज बाजार, गुजरी, बस स्टेण्ड, सिनेमा चौक सहित सभी प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानें सजी हैं लेकिन ग्राहकों की संख्या कम पहुंचने से इन दुकानदारों को निराश होना प? रहा है. राखी की दुकान लगाने वाले अंकित वाधवानी ने बताया है कि आनलाइन शापिंग ने हम दुकानदारों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा दिया है. कंपनियां राखी की आन लाइन बिक्री कर रही हैं. मोबाइल पर राखी की डिजाइन दिखाकर लोगों को होम डिलेवरी की सुविधा दे रही हैं जिससे ग्राहकी पर असर पड़ रहा है. ज्ञात रहे कि बीते दो वर्षों में कोविड-19 की वजह से राखी का त्यौहार फीका पड़ा था, मगर इस बार बहन अपनी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए खास तैयारी कर रही है पंरतु खरीददारी के मामले में अधिकांश लोग ऑनलाइन खरीदी का सहारा ले रहे है. जिस वजह से जहां राखी सहित अन्य बाजार प्रभावित हो रहे हैं. दुकानदार अपनी दुकानों पर उदास बैठै हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here