ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी का 9 वा दिन हुऐ दो मैच,देवधर से नागौद जीता तो भोपाल ने तमिलनाडू को हराया

0

ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफ ी में आज दो मैच खेले गये। इस दौरान एक से बढकर एक रोमांचक मैच देखने के लिये दर्शको का हूजूम उमड़ रहा है । ८ फरवरी को नागौद व देवधर वारासिवनी के बीच मैच प्रथम सुबह १० बजे खेला गया। जिसमें नागौद ने जीतकर अपने को प्रतियोगिता में बनाये रखा वही दूसरा मैच भोपाल एवं तमिलनाडू के बीच खेला गया जिसमे भोपाल ने जीत हासिल कर अगले पायदान मे कदम रखा । इस मैच में अतिथि एडवोकेट एसपी मिश्रा, बार ऐसोसियेशन अध्यक्ष शाहिद खान, राजेंद्र कोहाड़, आनंद बिसेन, स्वप्निल डोंगरे, संतोष चौहान, रितेश शुक्ला, संदीप नगपुरे, रितेश शर्मा, पुष्पेंद्र कलिहारी, अजीत चौहान उपस्थित रहे । दूसरे मैच तमिलनाडु और आयशा किक्रेट क्लब भोपाल के बीच खेला गया इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति संतोष शिव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दादरे, संदीप मिश्रा, प्रवीण डोंगरे, विक्की ऐड़े, मदन धार्मिक, मोनु लिमजे, पवन सिंह धुर्वे, सीएमओ दिशा डहेरिया, इंजीनियर सुमित मोटवानी उपस्थित रहे । इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती सरीता दांदरे, सीएमओ दिषा डेहरिया, संदीप मिश्रा, प्रवीण डोंगरे, मनोज दांदरे, विवेक ऐडे, मिलिन्द नगपुरे द्वारा इस शानदार आयोजन के लिए प्रदीप जायसवाल और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। पहला मैच देवधर क्रिकेट क्लब वारासिवनी और नागौद के बीच खेला गया नागौद ने पहले बल्लेबाजी करते हुये २० ओवर में ८ विकेट खोकर १९८ रन बनाये। नागौद की ओर से प्रवीण राठौर और अंकित परिहार ने पारी की शुरुआत की नागौद का पहला विकेट अंकित परिहार के रूप में १२ रन पर गिरा और प्रवीण राठौर ने २८ रन का योगदान दिया, बल्लेबाज आदिल ने २० गेंदो पर 27 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवधर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज राजा चौरसिया और अल्मेश पटेल ने पारी की शुरुआत की देवधर का पहला विकेट १७ रन पर राजा चौरसिया के रूप में गिरा वही अल्पेश पटेल ने 35 रन का योगदान दिया। लेकिन बाद के बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नहीं सके और एक के बाद एक आउट होते चले गये बल्लेबाज राहुल पिल्लई ने पीच पर जमे रहकर ३७ बालों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से ४७ रन बनाये और वह अंत तक नॉट आउट रहे। इस तरह देवधर २० ओवर में ७ विकेट खोकर १४२ रन ही बना पाई यह मैच नागौद ५६ रन से जीत गया।   दूसरा मैच डी स्केवर तमिलनाडु और आयशा क्लब भोपाल के बीच खेला गया पहले बैटिंग करते हुये आयशा क्लब ने २० ओवर में ८  विकेट खोकर १७१ रन का लक्ष्य खड़ा किया । जबकी आयशा क्रिकेट भोपाल पारी की शुरुआत अच्छी नही रही सलामी बल्लेबाज आदिल जहूर और राहुल ज्यादा कुछ नही कर पाये और आदिल जहूर ० और राहुल २ रन पर चलते बने । आकिब ने ४० गेंदों पर ४३ रन, आदिल ने २७ रन, सत्यम ने  ३५ रन बनाये तमिलनाडु की ओर से गेंदबाज गोवथमन ने ४ ओवर में २३ रन देकर ३ विकेट प्राप्त कि। वहीं अशोक कुमार ने ४ ओवर में २० रन देकर ३ विकेट प्राप्त किये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु के बल्लेबाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह २० ओवर में ७ विकेट खोकर १३७ रन ही बना पाई। तमिलनाडु की ओर से बल्लेबाज शक्ति नेे 58 रन, गोवथमन ने ४६ रन बनाये और तमिलनाडु २० ओवर में ७ विकेट पर १३७ रन ही बना पाई । यह मैच आयशा क्रिकेट क्लब ३४ रनों से जीत गया। नागोद के आशीष परिहार व भोपाल के आदिल बने मैन ऑफ दॉ मैच।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here