ओनोमैटोमेनिया बीमारी से पीड़ित हैं नसीरुद्दीन शाह, जानिए क्या है इसका लक्षण, कारण और इलाज

0

एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने खुलासा किया है कि वो ओनोमैटोमेनिया (Onomatomania) नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस स्थिति में पीड़ित कुछ शब्दों पर अटक जाता है। वह उनका लगातार उपयोग करता है। उन्होंने बताया कि वे सोते भी हैं, तो इसी स्थिती में रहते हैं। हमेशा मैं शब्दों को बार-बार दोहराता हूं। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं मजाक नहीं कर रहा। यह एक मेडिकल कंडीशन है। आप इसे डिक्शनरी में चेक कर सकते हैं। मैं इस बीमारी की कई तकलीफ और अनुभव को झेल चुका हूं। मुझे लगा कि अब इसे बता देना चाहिए। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पत्नी रत्ना शाह और अपनी रीडिंग लिस्ट पर भी बात की। जानिए ओनोमैटोमेनिया क्या है।

ओनोमैटोमेनिया क्या है?

डॉक्टर्स के अनुसार ओनोमैटोमेनिया एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। जिसके कारण शख्स एक वाक्य, वाक्यांश या शब्द को दोहराता है। इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं होता है। यह रोग पीड़ित के व्यक्तित्व का अंग माना जाता है। अगर आप कला से जुड़े हैं, या पढ़ने-लिखने का अधिक शौक रखते हैं। तब इस रोग के होने का खतरा अधिक होता है।

ओनोमैटोमेनिया का इलाज

ओनोमैटोमेनिया एक मानसिक विकार है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके लिए कोई विशेष उपचार या निवारक उपाय नहीं है। हालांकि अगर व्यक्ति इस बीमारी से परेशान है, तो डॉक्टर सीबीटी थैरेपी देकर इसका इलाज कर सकते हैं। अगर लक्षण अधिक गंभीर हैं तो अवसाद की दवा भी दी जा सकती है। जब तक यह विकार किसी व्यक्ति की दिनचर्या को प्रभावित नहीं कर रहा है। तब तक इससे कोई समस्या नहीं होगी। वहीं कई अध्ययनों में इस स्थिति को जुनूनी बाध्यकारी विकार या ओसीडी से भी जोड़ा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार ओनोमैटोमेनिया चिंता का विषय नहीं है। अगर यह ओसीडी चिंता या अन्य समस्याओं जैसी किसी चीज से जुड़ा है। तब यह चिंता का कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here