मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अब खुदरा कारोबार में उतर गई है। रिलायंस रिटेल की दुकानों पर अब मशहूर हलवाईयों की मिठाइयां, विभिन्न कंपनियों की चॉकलेट इत्यादि को बेचने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है।
रिलायंस रिटेल के चीफ एजुकेटिव ऑफिसर (खुदरा किराना) के दामोदर मल्ल ने एक बयान में कहा है, कि रिलायंस अब मशहूर और पारंपरिक हलवाईयों के साथ मिलकर उनकी खास मिठाइयों को देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करेगी। कंपनी के अनुसार रिलायंस रिटेल की दुकानों पर अब मशहूर हलवाइयों एवं दुकानों के बने तिल, बेसन के लड्डू, घसीटाराम का मुंबई हलवा, प्रभु जी का दरवेश लड्डू, मेथीदाना लड्डू ,मालपुआ मैसूर पाक, पेड़ा इत्यादि तथा ब्रांडेड कंपनियों की टॉफी बिस्कुट और चॉकलेट रिलायंस रिटेल में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।










































