कंगना रनोट की ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे श्रेयस तलपड़े

0

एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के एक नए किरदार का खुलासा किया है। पोस्ट में कंगना ने बताया है कि एक्टर श्रेयस तलपड़े फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। कंगना रनोट ने फिल्म से श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा, “श्रेयस तलपड़े को ‘इमरजेंसी’ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। एक सच्चे राष्ट्रवादी, जिनका राष्ट्र के लिए प्यार और गौरव अद्वितीय था और जो इमरजेंसी के समय एक उभरते हुए युवा नेता रहे हैं।” श्रेयस तलपड़े ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा, ” बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं। पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं। निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा। – Atalji। सबसे चहेते, दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त और जनता के आदमी की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित और बहुत खुश हूं। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी। मुझे उम्मीद है कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here