कंगना रनोट बोलीं- ‘सुप्रिया श्रीनेत के भद्दे कमेंट से दुख हुआ’, जेपी नेड्डा से मुलाकात करेंगी मंडी प्रत्याशी

0

लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भारी पड़ती दिख रही है। चौतरफा आलोचना के बाद भले ही उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर दिया हो, लेकिन अब महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कंगना रनोट मंगलवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आईं और बोलीं कि भद्दे कमेंट से उनको दुख पहुंचा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया है।

लीगल एक्शन की तैयारी में भाजपा

सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रही है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। इस बयान से मातृशक्ति, पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश गुस्से में है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here