चीनी कंपनी हुवावे ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम हारमनी OS (HarmonyOS) को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। साथ ही, इसका अपडेट भी कई स्मार्टफोन के लिए जारी कर दिया है। ये गूगल के एंड्रॉयड ओएस को रिप्लेस करेगा। अमेरिका द्वारा हुवावे पर बैन लगाने के बाद कंपनी ने 2019 में अपने ओएस की घोषणा की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला गूगल के एंड्रॉयड और एपल के iOS से होगा।
हुवावे डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (HDC) 2019 के दौरान कंपनी ने पहली बार इस ओएस की फीचर्स को बताया था। तब कंपनी के सीईओ रिचर्ड यू ने कहा था कि ये ओएस स्मार्टफोन, स्मार्ट स्पीकर्स के साथ सेंसर्स वाले डिवाइस पर रन कर पाएंगे। हालांकि, हुवावे ने इस ओएस पर 2016 से ही काम शुरू कर दिया था।
2 जून से रोलआउट शुरू किया
हुवावे ने HarmonyOS को 2 जून से रोल आउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल ये हुवावे के ज्यादातर स्मार्टफोन के लिए ही रोलआउट किया गया है। वहीं, कुछ डिवाइसेज के लिए इसे साल की तीसरी तिमाही में रोल आउट किया जाएगा। कंपनी ने साल के आखिर तक इसे 200 मिलियन (20 करोड़) स्मार्टफोन के लिए रोलआउट करेगी। इस ओएस का इंटरफेस काफी कुछ एपल के iOS से मिलता-जुलता है।
इन स्मार्टफोन के लिए रोलआउट हुआ HarmonyOS | |
Mate40 Pro Mate40 Pro+ Mate40 RS Mate40 Mate40E Mate X2 P40 P40 4G P40 Pro P40 Pro+ | Mate 30 Pro Mate 30 Pro 5G Mate 30E Pro 5G Mate 30 RS Mate 30 Mate 30 5G MatePad Pro MatePad Pro 5G Mate Xs |
स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच पर मिलेगा HarmonyOS का अपडेट
कंपनी ने अभी इस ओएस का अपडेट अपने फ्लैगशिप मेट 40 स्मार्टफोन के साथ मेट X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए जारी किया है। वहीं, हुवावे की नई वॉच सीरीज 3 स्मार्टवॉच और मेटपैड प्रो टैबलेट भी इस ओएस के साथ आएगी। कंपनी का कहना है कि इस ओएस का अपडेट अगले साल तक मिलता रहेगा।
इन डिवाइसेस पर तीसरी तिमाही से मिलेगा अपडेट | |
Mate 20 Mate 20 Pro Mate 20 RS nova 7 SE nova 7 SE 5G Youth nova 8 5G nova 8 Pro 5G nova 8 Pro 4G nova 8 SE | nova 7 5G nova 7 Pro 5G nova 6 nova 6 5G nova 6 SE MatePad 10.8 MatePad 10.4 MatePad 5G |
कंपनी ने अपनी P50 सीरीज के लिए भी नए ओएस का ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। स्मार्टफोन कुछ दिनों में लॉन्च किया जाएगा। हुवावे ने वॉच 3 और वॉच 3 प्रो का भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने टीवी पर भी इसका अपडेट देना की बात कही है।