माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेशानुसार कक्षा ११ वी व कक्षा ९ वी की परीक्षा आज १ अप्रैल से प्रारंभ हो गई। यह परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर ली जा रही है। जिसके प्रश्र पत्र भोपाल से आये है। परीक्षा के प्रथम दिवस विकास खंड स्तर पर बनाये गये हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो में इस परीक्षा का आयोजन दोपहर २ बजे से किया गया है। सभी परीक्षा केन्द्र शासकीय है जिसमें जिस स्कूल में पढऩे वाला छात्र छात्रा उसी स्कूल में अपने प्रश्र पत्र हल करेगा।
कक्षा ९में ३२२ व ११ वी में ७६ परीक्षार्थी होना है शामिल – हुमराज
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये सीएम राइज टिहलीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के प्रभारी प्रचार्य हुमराज पटले ने बताया कि उनकी संस्था में कक्षा नवमी में ३२२ व कक्षा ग्यारवी में ७६ परीक्षार्थी बैठे है। जिसमें कक्षा नवमी का हिंदी विषय का पेपर है वही कक्षा ग्यारवी में भूगोल के ४० व एग्रीकल्चर फसल उत्पादन के ३६ छात्र है।
गुलदस्ता व तिलक वंदन कर किया गया परीक्षार्थियो का स्वागत
श्री पटले ने बताया कि इस दौरान सीएम राइज स्कूल में आने वाले कक्षा नवमी व कक्षा ग्यारवीं के परीक्षार्थीयों का स्वागत किया गया। उनका तिलक वंदन कर उन्हे गुलदस्ता भेंट किया गया साथ ही हमने कुछ वॉल पेंटिग बनाकर उनका उत्साह वर्धन किया है।
परीक्षा के समय में होगा परिवर्तन
श्री पटले ने बताया कि यह परीक्षा फिलहाल १,३ व ५ अप्रैल तक दोपहर २ बजे से प्रारंभ होगी इसके बाद यह परीक्षा प्रात: ९ बजे से १२ बजे तक ली जायेगी। ऐसा इसलिये किया जा रहा है कि वर्तमान समय में कक्षा बारहवी व कक्षा पॉचवी व आठवी की परीक्षाओं का दौर चल रहा है जो सुबह पॉली में हो रही है।
कक्षा ९ वी में ३ कक्षा ११ वी में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
यहां यह बताना लाजमी है कि कक्षा ९ वी में हिंदी पर्चा के दौरान ३२२ में से ३१९ परीक्षार्थी शामिल हुये वही कक्षा ११ वी में भूगोल में ४० में से ३९ परीक्षार्थी उपस्थित हुये। इसी प्रकार फसल उत्पादन के पर्चे में ३६ में से ३६ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कक्षा नवमी में ३ परीक्षार्थी व कक्षा ग्यारवी का एक छात्र अनुपस्थित रहा।










































