कक्षा १२वीं बोर्ड परीक्षार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

0

९ दिसंबर को समस्त स्कूलों के छात्रों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड परीक्षा के टाईम टेबल में संसोधन किये जाने की मांग की। इस दौरान छात्रों का कहना था की हमारी कक्षा बारहवी की जो बोर्ड परीक्षा है उसमें जिस तरह का टाईम टेबिल घोषित किया गया है वो छात्र हित में नही है। हर पेपर में १-१ दिन का खेप दिया गया है, यह पेपर काफी कठिन है जिसमें हमे ज्यादा समय अध्यन के लिये लगेगा, जबकि जो पेपर आसान है उनमें काफी लंबा खेप है। हम चाहते है की सभी विषयों के लिये एक निश्चित अंतराल पर पेपर कराये जाये। इस वजह से ही हम लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है। वही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये छात्र वेदांक बघेले ने बताया की कक्षा बारहवी की बोर्ड परीक्षा ४ मार्च २०२३ से प्रारंभ हो रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जो कठिन विषय है उसके लिये सिर्फ हमें एक या दो दिन का समय दिया है मगर जो पेपर सरल है उनके लिये लंबा अंतराल दिया है। इसी विषय को लेकर हम लोगों ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व विधायक जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। जिस पर विधायक जायसवाल ने उन्हे आश्वस्त किया है कि वे इस मामलें में मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से चर्चा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here