पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार गत २३ फरवरी से कक्षा ११ वीं एवं कक्षा ९ वीं की २ मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू हो चुकी है। लालबर्रा विकासखण्ड में स्थित शासकीय हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा ९ वीं एवं ११ वीं की वार्षिक परीक्षा गत दिवस सेे जारी है। इसी कड़ी में नगर मुख्यालय स्थित सांदीपनी स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) में ५ फरवरी को कक्षा ९ वीं के २०५ विद्यार्थियों ने संस्कृत एवं कक्षा ११ वीं के ८९ विद्यार्थियों ने दोपहर १.३० बजे से शाम ४.३० बजे तक राजनीति शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्वक तरीके से हल किये एवं किसी प्रकार का नकल प्रकरण नही बना है और यह परीक्षा १७ मार्च तक जारी रहेगी। जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा। चर्चा में सांदीपनी स्कूल लालबर्रा के परीक्षा प्रभारी संवेद अग्रवाल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार गत २३ फरवरी से कक्षा ग्यारहवीं एवं २ मार्च से कक्षा नवमीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो चुकी है और ५ मार्च को कक्षा ९ वीं के कुल दर्ज २०८ में से २०५ विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय का पर्चा हल किया है और कक्षा ११ वीं के कुल दर्ज ९० में से ८९ विद्यार्थियों ने राजनीति शास्त्र का प्रश्नपत्र हल किये है एवं किसी प्रकार का नकल प्रकरण नही बना है और १७ मार्च को वार्षिक परीक्षा संपन्न हो जायेगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि यह वार्षिक परीक्षा सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी एवं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है और परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा।









































