लांजी में सालेटेकरी रोड़ पर गाय से भरी पिकअप पलटने से तीन गाय की मौत हो गई और 8 घायल हो गई। 31 मार्च को सुबह 4:00 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब इस पिकअप में 11 गाय को ठूंस ठूंस के कुर्रतापूर्वक भरकर नागपुर के कत्लखाने पहुंचाया जा रहा था। 11 गायों को लेकर तेज रफ्तार से दौड़ रही या पिकअप पलट गई घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम महेश पिता सुनील मेश्राम 25 वर्ष वार्ड नंबर 1 बनिया मोहल्ल आमगांव जिला गोंदिया और फरार व्यक्ति का नाम प्रमोद जगने कुम्हारडोली आमगांव गोंदिया निवासी बताया । जिसके विरुद्ध गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च को प्रातः 4 बजे पंचम मर्सकोले के घर के सामने देवर बेली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही है। पीकअप MH40N6698 पलट गई । पिकअप पलटने के तुरंत बाद ही एक व्यक्ति पिकअप से उतरकर जंगल तरफ भागा ।इस घटना को पंचम मर्सकोले में देखा। पिकअप के अंदर एक व्यक्ति था जिसे बाहर निकालकर नाम पता पूछे तो उसने अपना नाम महेश मेश्राम पिता सुनिल मेश्राम जाति बिंझवार 25 साल निवासी वार्ड नं. 01 बनिया मोहल्ला आमगांव जिला गोंदिया बताया व भागने वाले व्यक्ति का नाम प्रमोद जगने निवासी कुम्हारटोली आमगांव बताया। पंचम मर्सकोले ने पीकअप वाहन में देखा पीछे की और 11 नग गाय क्रूरता ‘पूर्वक वाहन में ठूस ठूस कर भरे हुए थे ।महेश मेश्राम से मवेशी के सम्बंध में पूछने पर बताया कि उक्त मवेशियों को देवरबेली से नागपुर कत्लखाना ले जाने के सम्बंध में बताया। महेश मेश्राम ने यह भी बताया कि प्रमोद जगने द्वारा गायो से भरी पिकअप को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक पिकअप चलाकर पलटाने के संबंध में भी बताया ।जब पंचम मर्सकोले और अन्य लोगों द्वारा पिकअप से मवेशियों को निकाला गया तो उसमें तीन गाय की मौत हो चुकी थी तथा 08 गाय घायल थी,। इस घटना की रिपोर्ट पंचम मर्सकोले पिता दयाराम मर्सकोले 45 वर्ष ने लांजी पुलिस थाना ने की लांजी थाना की थी सहायक उपनिरीक्षक बरसन धुर्वे ने प्रमोद जगने निवासी कुम्हारटोली आमगांव महेश मेश्राम निवासी बनिया मोहल्ला आमगांव जिला गोंदिया निवासी के विरुद्ध क्रमांक 80/2023 में धारा 279 ताहि, 4, 6 गौ वंश प्रतिषेध अधिनियम,11(घ) पशु क्रूरता अधिनियमके तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।










































