कमलनाथ और गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से किया इनकार?

0

गांधी परिवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए गैर गांधी परिवार के किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अध्यक्ष बनाना चाहता है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चाहती हैं की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कोई सर्वमान्य कांग्रेस का नेता सामने आए। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी चर्चा की गई थी। उन्होंने मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतने की प्रतिबद्धता जताते हुए 2023 तक मध्य प्रदेश में रहने की इच्छा जताई है। पिछले वर्षों में उन्होंने संगठन स्तर पर मध्यप्रदेश में काफी मेहनत की है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा महत्त्व मिला था। उन्होंने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने में असमर्थता व्यक्त की है। कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार्यता मिले।कांग्रेश के नेता राहुल गांधी अथवा प्रियंका गांधी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित करने की कोशिश में लगे हुए है। वहीं गांधी परिवार 2024 के लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से अलग किसी नेता को निर्वाचित कराने के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here