कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरो ने अपनी मांगों को लेकर विधायक पटेल को सौंपा ज्ञापन

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के मापदंडों में अप्रत्याशित बदलाव से असंतुष्ट कम्युनिटी हेल्थ ऑफि सर ने मंगलवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपकर नियमों को वापस लेने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। कम्युनिटी हेल्थ आफि सर का कहना है कि नए मापदंड अव्यवहारिक है जिससे उन्हें प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में काफ ी मुश्किल हो रही है। जिससे उनके मनोबल पर असर पड़ रहा है। इस दौरान वैशाली बोपचे, जानेश्वरी खरे, रीता गौतम, योगेश्वरी डहारे,सोनम गौतम,प्रियंका बोपचे, श्रद्धा तुमराने, ईशा नागेंद्र, अंकिता मर्सकोले, प्रिया बिसेन, दीक्षा चित्रिव, स्मृति धारने, ललिता पांचे,अश्विनी पटले,प्रतिमा भगत, आराधना तुमरे,अनीता लिल्हारे,कोनी कुशराम,टीना मर्सकोले,भूमेश्वरी लिल्हारे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिमा भगत ने कहा कि हम सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हमेशा ईमानदारी के साथ काम करते है। उसके बावजूद भी हमें १० माह से कार्य प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहित राशि नहीं मिल रही है कई बार हमारे द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है कोरोनाकाल में भी हमने अपनी जीवन की परवाह ना करते हुए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग में सेवा दी है। बावजूद इसके हमें अपना हक नहीं मिल पा रहा है जब भी अधिकारियों से पूछते है तो हमें शासन से बजट नहीं होने का कारण बता दिया जाता है। कम्यूनिटी हेल्थ ऑफि सर वैशाली पारधी ने बताया कि असंचारीरोग का राष्ट्रीय लक्ष्य एक हजार की संख्या पर ३७ प्रतिशत है ३७ प्रतिशत का १५ प्रतिशत भाग मासिक लक्ष्य के रूप में रखा गया है। जो कि पूर्ण पाना संभव नहीं है। वहीं ओरल कैंसर का मासिक स्क्रीनिंग का लक्ष्य टारगेट ३७ प्रतिशत रखा गया है। पोर्टल पर पांच वर्ष में एक बार ही स्क्रीनिंग की जा सकती है आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जनसंख्या भी अत्यधिक है। जिसके कारण स्क्रीनिंग का लक्ष्य लगभग प्रतिमाह पूर्ण हो रहा है। वहीं कुछ आयुष्मान आयोग्य मंदिर की जनसंख्या कम है जहां शतप्रतिशत स्क्रीनिंग पहले ही की जा चुकी है। शासन ने जो पहले टारगेट रखा था वही रखा जाए। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो बहुत जल्द हम सभी हड़ताल में जायेंगे। विधायक विवेक पटेल ने कहा कि वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफि सर को अतिरिक्त कार्य का बोझ दिया जा रहा है। उन्हें भत्ते नहीं दिया जा रहा है उनसे कार्य अत्यधिक कराया जा रहा है। हम उनकी सभी मांगो को एनएचएम भोपाल तक पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here