‘कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, नहीं पूरा होने देंगे सपना’, विरोधियों पर CM योगी का बड़ा हमला

0
  • Yogi Adityanath: अपने विरोधियों एवं अयोध्या में बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने का सपना देखने वालों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला है। बाराबंकी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘कयामत तक बाबरी मस्जिद दोबारा नहीं बन पाएगी और वह बाबरी का सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।’ सीएम ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो बोलती है उसे पूरा करके दिखाती है।

भाजपा सरकार जो बोलती है वह करके दिखाती है-CM योगी

सीएम योगी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली यह डबल इंजन की सरकार जो बोलती है, वह करके दिखाती है। हमने कहा था कि ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। मंदिर बन गया। कयामत का दिन कभी आना ही नहीं है और इसलिए बाबरी का निर्माण कभी नहीं हो सकता। जो कयामत आने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। बीते 25 नवंबर को पीएम मोदी ने जिस केसरिया ध्वज को मंदिर के शिखर पर प्रतिस्थापित किया। यह ध्वज भारत की सनातनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगा।’

‘सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा’

इससे पहले सोमवार को सीतापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर सनातन धर्म कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि अगर देश कमजोर हुआ तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। मुख्यमंत्री सीतापुर में तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस व भंडारा में शामिल हुए। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने इस अवसर पर किसी का नाम लिये बगैर समाज को ‘चेताया’ और कहा, ‘सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा, इसलिए बांटने वालों से सावधान रहें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here