अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने परिवार की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और दूसरे बच्चे की एक साथ तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। हालांकि बेबो ने अपने नवजात शिशु के चेहरे को एक इमोजी के कवर कर दिया। ऐसे में करीना-सैफ के दूसरे बेटे को देखने के लिए फैंस को अभी ओर इंतजार करना होगा।
करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ऐसा दिखता है मेरा वीकेंड…आपका कैसा है? इस तस्वीर में सैफ और तैमूर बिस्तर पर लेटे हुए नवजात को प्यार से देख रहे हैं। अभिनेत्री के पोस्ट पर उनके चाहने वालों से लेकर सेलेब्ट्री जमकर प्यार बरसा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उनके पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं एक यूजर्स दिल वाली इमोजी कमेंट में कर रहे हैं। जबकि कई फैंस ने करीना से बच्चे के नाम और चेहरा दिखाने को कहा है।
बता दें करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने अबतक न तो अपने दूसरे बच्चा का नाम बताया है, न ही सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक फोटो शेयर की है। अभिनेत्री नेहा धूपिया के एक शो पर करीना से बेटे के नाम पर सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि तैमूर के नाम पर हुए विवाद के कारण, सैफ और मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आएंगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म हॉलीवुड हिट मूवी फॉरेस्ट गम्प की रीमेक है।










































