कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियो ने मनाया जश्र

0

कर्नाटक राज्य में भारी बहुमत से जीतकर आयी कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर रात्री ८.३० बजे आतिशबाजी कर जमकर खुशियां मनाई और एक दूसरे को मुॅह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुये मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम फहराने का संकल्प लिया। पद्मेश से चर्चा में पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कर्नाटक की जनता की जीत है। राहुल गांधी ने कहा था की हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे जो कर्नाटक में खुल गई है। पूरे देश में जहां जहां भाजपा की सरकार है उन राज्यों में महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी फैली है। जिसके लिये पूरे देश में कांग्रेस का माहौल है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है नेता बहुत है, कर्नाटक में जिस प्रकार सभी नेता एकजुट होकर चुनाव का संचालन किया उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी हमारे सर्वमान्य नेता कमलनाथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार बनना तय है। सिंधिया समर्थको को टिकिट तक नही मिलेगी। वारासिवनी में भी कांग्रेस का विधायक बनेगा। वही जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि कर्नाटक में एक स्थाई सरकार को भाजपा के द्वारा गिराया गया था। आज जो लोग उस समय बिके थे वह चुनाव हार गये। यह स्थिति मध्यप्रदेश में भी होगी हमारी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। कर्नाटक का चुनाव बिकाऊ बनाम टिकाऊ है। इस अवसर पर सुदेश सोनी, राजा अली, शैलेन्द्र पटेल, अनीश बेग, दृष्टराज पारधी, उज्जवल गौतम, सरोजगौतम सहित अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here