दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। विक्टिम की पहचान संजय शर्मा के नाम से हुई है। वह अचान के रहने वाले थे। लोकल मार्केट जाते समय आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया। वे बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका हुआ है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोगों के घायल होने की खबर है। धमाका भरखान शहर के रखनी मार्केट में हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बाइक में IED लगा हुआ था जिसमें धमाका हुआ।
महाराष्ट्र के पुणे जिले की कस्बा और चिंचवाड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। कस्बा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है। वहीं, चिंचवाड़ से भाजपा के अश्विनी जगताप और रांकापा के नाना पटोल मैदान में हैं। चिंचवाड़ में 568954 मतदाता हैं। जबकि कस्बा में 275428 मतदाता हैं।