भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए गए जिला पंचायत सदस्य समर्थित उम्मीदवार के बाद अब कांग्रेस ने भी विभिन्न जिला पंचायत क्षेत्रों से 17 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की है।
आगामी समय में होने जा रहे पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और उनके पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों से सलाह,विचार विमर्श कर कांग्रेस समर्थित 17 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।
जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से डाली कावरे, क्षेत्र क्रमांक 5 से शाहीन अंजुम खान, क्षेत्र क्रमांक 6 से मीरा राधेश्याम सिंघनधुपे, क्षेत्र क्रमांक 7 से अजय अवसरे, क्षेत्र क्रमांक 8 से ऋषि पटेल दशरिये, क्षेत्र क्रमांक 9 से मनीषा धारणे,क्षेत्र क्रमांक 10 से छोटू ठाकरे, क्षेत्र क्रमांक 11 से हरीश नगपुरे, क्षेत्र क्रमांक 12 से प्रेमलता संतोष ठाकरेले, क्षेत्र क्रमांक 13 से केशर बिसेन, क्षेत्र क्रमांक 14 से महेश बोरकर, क्षेत्र क्रमांक 15 देवराज पन्द्रे, क्षेत्र क्रमांक 16 से प्रमोद बोरकर,क्षेत्र क्रमांक 17 से देवेंद्र बारेवार, क्षेत्र क्रमांक 18 से तिवारी लाल लिल्हारे, क्षेत्र क्रमांक 26 से तामेश्वर पटले और क्षेत्र क्रमांक 27 से शाहिना दलसिंह पन्द्रे के नाम शामिल है।वही आगामी समय में थर्ड राउंड की सूची जल्द ही जारी करने की बात कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत द्वारा कही गई है।









































